फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Town Area to the city, including power

टाउन एरिया को दें शहर जैसी बिजली

Fri, 09 Oct 2015 11:47 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
छोटे-छोटे टाउन एरिया के लिए बनाई गई आईपीडीएस (इंटीग्रेटेड पावर डेवलॅपमेंट स्कीम) योजना को लागू कर कस्बों को शहर जैसी बिजली दिए जाने का काम जिलों में युद्ध स्तर पर शुरू करने के निर्देश प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने दिए हैं। साथ ही उन अभियंताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी जारी की है, जो अपने इलाकों में एटीएंडसी लॉस को कम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक चली प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल की वीडियो कांफ्रेंसिंग में उनका पूरा ध्यान दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के साथ ही आईपीडीएस योजना पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन


भारत सरकार से लागू दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत गांवों में स्थापित स्टेट व प्राइवेट ट्यूबवेल की लाइन को बिजली घर से अलग किया जाना है। जबकि आईपीडीएस योजना में छोटे-छोटे टाउन एरिया की बिजली सप्लाई को बेहतर करना है, ताकि इन दोनों योजनाओं का काम पूरा हो जाने पर छोटे-छोटे कस्बों को भी शहर जितनी 18 से 22 घंटे की बिजली आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रमुख सचिव ऊर्जा ने देवीपाटन मंडल अंतर्गत आने वाले 24 टाउन एरिया कस्बों की बिजली व्यवस्था शहर जितनी हाईटेक करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी ने बताया कि प्रमुख सचिव ऊर्जा के निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए चारों जिलों के एक्सईएन को पत्र भेजा रहा है। आईपीडीएस योजना के टाउन एरिया की बिजली व्यवस्था दुरुस्त किए जाने का काम भी जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed