फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tourist arrivals increased by 55%, giving a boost to business as well

Gonda News: 55% बढ़ी पर्यटकों की आमद, कारोबार को भी मिली रफ्तार

Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tourist arrivals increased by 55%, giving a boost to business as well
स्वामी नारायण मंदिर छपिया में लगी पयर्टकों की भीड़। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। जिले में पर्यटन और कारोबार के विस्तार से अर्थव्यवस्था को गति मिलने के संकेत हैं। बीते दो वर्षों में पर्यटकों की संख्या करीब 55 प्रतिशत बढ़ी है। जीएसटी के तहत पंजीकृत व्यापारिक प्रतिष्ठानों की संख्या में 7,417 का इजाफा हुआ है। होटल-रेस्टोरेंट और कारखानों की संख्या बढ़ने के साथ ऋण-जमा अनुपात भी 50 प्रतिशत के पार पहुंच गया है। हालांकि, निर्यात में लगातार गिरावट चिंता का विषय है। सोमवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन आर्थिक गतिविधियों की समीक्षा कर सुधार से जुड़ी योजनाओं को मंजूरी देंगी।
विज्ञापन

आर्थिक समीक्षा के अनुसार, वर्ष 2023-24 में जिले में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की कुल संख्या करीब 8.95 लाख थी, जो 2025-26 में बढ़कर 13.84 लाख से अधिक हो गई। इससे होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन और स्थानीय कारोबार के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

जिले का ऋण-जमा अनुपात 2023-24 में 37.10 प्रतिशत था, जो 2024-25 में 48.80 और 2025-26 में 50.34 प्रतिशत हो गया। इसके विपरीत निर्यात 1,227.84 लाख रुपये से घटकर 728 लाख रुपये रह गया। वर्ष 2024-25 में यह 983.45 लाख रुपये था। दो वर्षों में निर्यात मूल्य में करीब 41 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एनके सिंह ने बताया कि पर्यटन, कारोबार और औद्योगिक इकाइयों के बढ़ते आंकड़े अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत हैं। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


जीएसटी संग्रह 150.68 करोड़ रुपये पहुंचा
जीएसटी पंजीकृत प्रतिष्ठानों की संख्या 2023-24 के 17,565 से बढ़कर 2025-26 में 24,982 हो गई। इसी अवधि में जीएसटी संग्रह 131.27 करोड़ रुपये से बढ़कर 150.68 करोड़ रुपये पहुंच गया। होटल-रेस्टोरेंट की संख्या 140 से बढ़कर 233 और पंजीकृत कारखानों की संख्या 70 से बढ़कर 117 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed