फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Took over as leaders

प्रमुखों ने ग्रहण किया पदभार

Fri, 18 Mar 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Took over as leaders
शपथ लेते ब्लाॅक प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 जिले के सभी नौ विकास खंडों के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों तथा बीडीसी सदस्यों को शुक्रवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुखों ने पदभार ग्रहण कर लिया। सभी विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा भी की गई।

शुक्रवार को सदर विकास खंड की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव की पुत्रवधू साधना यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ सदर एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा ने दिलाई। ब्लॉक प्रमुख के अलावा सभी नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव ने कहा कि सदर विकास खंड को आदर्श ब्लॉक के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान जंतु उद्यान एवं चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसीपुर विकास खंड मुख्यालय कौवापुर में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वन निगम के अध्यक्ष सलिल सिंह व राकेश यादव मौजूद रहे।

श्रीदत्तगंज विकास खंड के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सगीर अहमद ने ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीसी सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण की तथा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कराने का दावा किया। इस अवसर पर सदर विधायक जगराम पासवान मौजूद रहे।

हरैया सतघरवा विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित समारोह में ब्लॉक प्रमुख उषा यादव तथा सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रमुख पति एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव ने क्षेत्र के विकास की हर संभव कोशिश करने की बात कही।

गैसड़ी विकास खंड में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सावित्री जायसवाल तथा बीडीसी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। पचपेड़वा विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख मो. अयूब व बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उतरौला विकास खंड के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख हबीबुल हसन को एसडीएम आरके यादव ने शपथ दिलाई। सभी बीडीसी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।

समारोह में मौजूद उतरौला विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने ब्लॉक प्रमुख को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। गैड़ास बुजुर्ग विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख कपूरा देवी तथा सभी बीडीसी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।


रेहरा बाजार विकास खंड में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख नसीबदार तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण कराई गई। सभी ब्लॉकों में शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक कर विकास कार्यक्रमों पर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed