{"_id":"ce81c972d36238b6630706357c7af56c","slug":"tomorrow-trbganj-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरबगंज के चार ब्लॉकों में नामांकन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरबगंज के चार ब्लॉकों में नामांकन कल
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण में तरबगंज तहसील क्षेत्र में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 27 नवंबर से नामांकन शुरू होगा। नामांकन प्रक्रिया 28 नवंबर तक चलेगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
तरबगंज ब्लॉक के तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज व नवाबंज ब्लॉक में चुनाव होना है। इस क्षेत्र में ग्राम प्रधान पद के 218 व सदस्य पद के 2900 पदों पर चुनाव होगा। यहां अब तक ग्राम प्रधान व सदस्य पद के करीब चार हजार नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में सुबह 8 से 4 बजे तक नामांकन होगा।
विज्ञापन
तृतीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच 26 नवंबर को भी होगी। तृतीय चरण में मनकापुर, छपिया व बभनजोत ब्लॉक में हुए नामांकन पत्रों की जांच 24 नवंबर को हुई थी। 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद आरओ इस बात की घोषणा करेंगे की कितने नामांकन पत्र खामियों के कारण खारिज किये गए।
विज्ञापन
मतदान कर्मचारियों को बुधवार को अधिकारियों की ओर से चुनाव कराने के कार्य के बाबत जरूरी टिप्स दिए गए। नगर के नवीन गल्ला मंडी समिति में कर्मचारियों को मतदान कराने के तौर तरीके बताए जाने के साथ कर्मचारियों को ड्यूटी बांटी गई।