फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tomorrow counting

कल होगी मतगणना

Fri, 30 Oct 2015 10:32 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में मतदान के बाद अब जिला प्रशासन ने मतगणना कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को होने वाली मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराना जिला प्रशासन के लिए दूसरी बड़ी चुनौती है। मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग करा दी गई है।
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर कोई भी उम्मीदवार व अभिकर्ता मोबाइल आदि नहीं ले जा सकेगा। मतगणना के लिए उम्मीदवारों व अभिकर्ताओं के पास बनाए जा रहे हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिले भर में ब्लॉकवार बने स्थल पर एक नवंबर को मतगणना की जाएगी। जिला प्रशासन ने मतगणना स्थलों का सुरक्षा घेरा तैयार कर दिया है।
विज्ञापन


सभी मतगणना स्थलों पर दो पाली में मतगणना होगी। सुबह आठ से शाम आठ बजे व शाम आठ से सुबह आठ बजे तक दो शिफ्ट में कर्मचारी मतगणना करेंगे।

बूथवार क्रम से मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल से 200 मीटर के अंदर बाहरी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं होगी। कोई भी उम्मीदवार व उसकी ओर से अधिकृत प्रतिनिधि मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। मतगणना स्थल पर भारी फोर्स लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार व उनके अभिकर्ता को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा, ताकि कोई अस्त्र-शस्त्र छिपा कर न ले जा सके।

ब्लॉकवार बनाए गए मतगणना स्थल
ब्लॉक            मतगणना स्थल
करनैलगंज            कन्हैया लाल इंटर कॉलेज करनैलगंज
कटरा बाजार         भारतीय इंटर कॉलेज कटराबाजार    
परसपुर             विकास खंड मुख्यालय परसपुर
हलधरमऊ         प्रान पति मेमोरियल इंटर कॉलेज परसपुर
झंझरी            जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज गोंडा
पंडरी कृपाल        गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज
इटियाथोक        जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक
मुजेहना          बीएचडी इंटर कॉलेज धानेपुर
रूपईडीह         गांधी आदर्श इंटर कॉलेज खरगूपुर
नवाबगंज        गांधी इंटर कॉलेज नवाबगंज
बेलसर            महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर
तरबगंज            किसान बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
वजीरगंज        दयानन्द आर्य वैदिक इंटर कॉलेज वजीरगंज     
मनकापुर         डीपी इंटर कॉलेज मनकापुर
छपिया            प्रेम धन इंटर कॉलेज
बभनजोत         जनता इंटर कॉलेज

गांधी पार्क टाउन हाल में शुक्रवार को कर्मचारियों को मतगणना करने के बाबत अफसरों ने जरूरी टिप्स दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, जिला उप निर्वाचन अधिकारी त्रिलोकी सिंह व सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित आदि अधिकारियों ने मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।

अधिकारियों ने कर्मचारियों को बैलेट बाक्स खोलने, मतों को निकालने, मतों को अलग-अलग कर गड्डी बनाने की जानकारी दी। साथ में मत पत्रों पर लगे मुहर की बारीकियों को बताने के साथ वैध व अवैध मतों के सही पहचान करने के गुर बताए। डीएम ने कर्मचारियों को निष्पक्षता बनाए रखने के साथ उन्हें समय से मतगणना स्थल पहुंचने की हिदायत दी।


मतगणना को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। दो पाली में मतगणना होगी। ब्लॉकवार बने स्थल पर मतगणना होगी। एक न्याय पंचायत के लिए दो-दो टेबुल लगाई गई हैं। मतदान स्थल से 200 मीटर के अंदर कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं प्रवेश कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed