{"_id":"618ff40a030e5d607519066c","slug":"token-distributed-to-50-farmers-only-16-names-in-the-register-gonda-news-lko6042847184","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 किसानों को बांटा टोकन, रजिस्टर में चढ़ाया सिफ 16 का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 किसानों को बांटा टोकन, रजिस्टर में चढ़ाया सिफ 16 का नाम
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने शनिवार को पोलिंग बूथ व धान क्रय केंद्र सहित कई विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी हीरालाल यादव व जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी साथ रहे। डीएम ने करनैलगंज नगर क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
उसके बाद मंडी परिषद स्थित धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। तो वहां खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि क्रय केन्द्र प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा 50 किसानों को टोकन आवंटित किया गया है।
मगर रजिस्टर में उन्होंने मात्र 16 लोगों का ही नाम चढ़ाया है। इतना ही नहीं वहां की अन्य कमियों को देखकर डीएम नाराज हुए। क्रय केंद्र की स्थिति को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा केन्द्र प्रभारी पर एफआईआर की कड़ी चेतावनी देते हुये सुधर जाने की नसीहत दी।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम बीआरसी केंद्र पहुंचकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम हीरालाल को पोलिंग बूथों के साथ धान क्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए।