{"_id":"18b0bacc63be02dee7c5a4d6c3c0ce84","slug":"today-will-start-buying-paddy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी धान खरीद
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले में 1 नवंबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। 14 क्रय केंद्रों पर विभिन्न एजेंसियां धान की सरकारी खरीद करेंगी। फरवरी 2016 के अंत तक 24 हजार 800 एमटी धान की खरीद होगी। जिला खाद्य एवं विपणन महकमा ने सभी क्रय एजेंसियों को लक्ष्य अलाट कर दिया है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिले में 1 नवंबर से शुरू हो रही धान की खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मूल्य समर्थन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में 1410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की सरकारी खरीद की जाएगी।
खाद्य विभाग ने बलरामपुर मंडी यार्ड में, पीसीएफ ने क्षेत्रीय सहकारी समिति लिलवा, साधन सहकारी समिति कोहड़ौरा, पीसीएफ लालनगर सिपहिया, साधन सहकारी समिति लिमिटेड सोनगढ़ा लैंप्स, किसान सेवा सहकारी समिति गैसड़ी, पीसीएफ खरदौरी व पीसीएफ अधीनपुर में और यूपीएसएस ने भगवतीगंज सहकारी क्रय विक्रय समिति ललिया, किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड तुलसीपुर, किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मोहनापुर, क्रय विक्रय समिति उतरौला व उतरौला क्रय विक्रय समिति रेहरा बाजार में क्रय केंद्रों का संचालन करेंगे।
खाद्य विभाग के एक क्रय केंद्र को चार हजार एमटी, पीसीएफ के आठ क्रय केंद्रों को छह हजार एमटी और यूपीएसएस के पांच क्रय केंद्रों को आठ हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित अवधि के अंदर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त नैकाफ को तीन हजार एमटी और भारतीय खाद्य निगम को 38 सौ एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। धान खरीदने के लिए सभी क्रय एजेंसियों को बोरे व अन्य संसाधन मुहैया करा दिए गए हैं।