फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Today will be the consolidation Accountant exam

आज होगी चकबंदी लेखपाल परीक्षा

Sun, 08 Nov 2015 12:48 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
आठ नवंबर को जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर चकबंदी लेखपाल के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी लेखपाल परीक्षा संबंधी बैठक हुई। परीक्षा प्रभारी अधिकारी एडीएम त्रिलोकी सिंह ने बताया कि परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 47 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें दो पालियों में कुल 23,556 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण क्षेत्र को 16 सेक्टरों में विभाजित करते हुए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित उनकी सहायता के लिए छह सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के दिन रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


परीक्षा की समाप्ति के बाद बचे हुए प्रश्नपत्रों को नष्ट कर दिया जाएगा। इसका प्रमाणपत्र संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट व अंतरीक्षक को संयुक्त रूप से देना होगा।  बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्रों के प्रबंधक/व्यवस्थापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed