फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Today will be power cuts four hour

आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली

Fri, 09 Oct 2015 11:31 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
मंडल के सभी चार जिलों की बिजली शनिवार को दोपहर दो से शाम छह बजे तक गुल रहेगी। बताया जाता है कि 220 केवी कंट्रोल रूम को आने वाली 132 केवी लाइन में कुछ खराबी आ गई है, जिसे शनिवार को पारेषण खंड विभाग के कर्मचारी ठीक करेंगे। इसके लिए सुल्तानपुर कंट्रोल से गोंडा कंट्रोल ने चार घंटे का शट डाउन ले रखा है।
विज्ञापन


इस दौरान मंडल के सभी चार जिलों, यहां तक कि 24 घंटे बिजली वाले स्वतंत्र फीडरों की भी आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

जेल रोड स्थित 220 केवी कंट्रोल रूम में 220 केवी की एक लाइन सुल्तानपुर कंट्रोल से आई है, जबकि 132 केवी की एक लाइन दर्शननगर फैजाबाद कंट्रोल से।

ऐसे में जब भी किसी एक लाइन में कोई तकनीकी खराबी आती है तो उसे ठीक करने के लिए पारेषण खंड विभाग की ओर पूरे मंडल की बिजली कुछ घंटों के लिए काट दी जाती है।
विज्ञापन


शनिवार को गोंडा कंट्रोल आई 132 केवी लाइन के बसबार, आईसोलेटर व ब्रेकर की खराबी को ठीक करने के लिए पारेषण खंड विभाग ने सुल्तानपुर कंट्रोल से पूरे 220 केवी बिजली घर का शट डाउन ले रखा है, जिसके कारण मंडल की बिजली चार घंटे के लिए बंद रहेगी। इस दरम्यान पारेषण खंड विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मिलकर लाइन फाल्ट को ठीक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारेषण खंड विभाग के उप खंड अधिकारी आरके त्रिपाठी का कहना है कि सुल्तानपुर कंट्रोल से 220 केवी गोंडा कंट्रोल का शटड ाउन दोपहर दो से शाम 6 बजे तक के लिए लिया गया है।

इस दौरान मंडल के चार जिलों गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती की बिजली बंद रखी जाएगी। उनका कहना है कि काफी समय से 132 केवी लाइन के ब्रेकर, बसबार व आईसोलेटर का मेंटीनेंस संबंधी काम पेंडिंग पड़ा था, जो शनिवार को किया जाएगा।


शनिवार को पारेषण खंड विभाग के लिए गए शट डाउन से लेकर चार जिलों की ही बिजली बंद नहीं रहेंगी, बल्कि सभी चार जिलों में संचालित 24 घंटे बिजली वाले स्वतंत्र पोषकों (फीडरों) को भी बिजली की आपूर्ति नहीं होगी, जिसका असर अस्पताल व न्यायालय की बिजली व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed