फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   today will be celebrate the freedom

आज मनेगा आजादी का जश्न

Sun, 14 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 14 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
today will be celebrate the freedom
झंडा फहरातीं युवत‌ियां - फोटो : अमर उजाला
देश की आजादी के 70वें वर्ष पर सोमवार को पूरे जिले में तिरंगे को शान से फहराया जाएगा। सरकारी, गैर सरकारी व निजी संस्थानों पर ध्वजारोहण होगा। इस दौरान देश की एकता व अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए संकल्प लिया जाएगा। देश को विकास के पथ पर अग्रसर रखने की अपील होगी।
विज्ञापन


देश की विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्वाधीनता के वीर सपूतों व देश के महापुरुषों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। खेलकूद प्रतियोगिताओं व रैलियों का आयोजन होगा और खिलाड़ियों तथा बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


70वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर आयुक्त कार्यालय, डीएम कार्यालय, दीवानी कचहरी, बार एसोसिएशन सभागार, विकास भवन, डीआईओएस कार्यालय सहित सभी सरकारी दफ्तरों की सफाई कराई गई। कलेक्ट्रेट को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सरकारी, गैर सरकारी व ग्राम पंचायतों के भवनों पर सुबह आठ बजे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पहले सुबह पांच से छह बजे तक सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। दुखहरणनाथ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व गिरजाघर में प्रार्थना सभा होगी। सुबह छह बजे से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी और भारत माता की जय का उद्घोष होगा।


नगर में रविवार को जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लेकर बच्चे दौड़ लगाते रहे। 15 अगस्त को लेकर बच्चों ने छोटे-छोटे झंडे लेकर तथा राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगी टोपियां खरीदीं और उसे लेकर दौड़ लगाते रहे। मीनाइयां में छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के रंग में परिधान पहन कर तिरंगे को लहराया।

15 अगस्त पर होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
सुबह 8 बजे : सरकारी, गैर सरकारी व पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण।
सुबह 9 से 9-30 बजे तक : देश के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण।
सुबह 10 बजे : मलिन बस्ती महाराजगंज व बरियारपुरवा में सफाई अभियान।
सुबह 9-30 बजे से सुबह 11 बजे तक : पुरुष दौड़ प्रतियोगिता।
सुबह 10-30 से सुबह 11:30 बजे तक : विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण।
सुबह 10 बजे : अस्पताल में मरीजों को फल वितरण।
दोपहर 12 बजे- : कुष्ठ आश्रम में फल वितरण।
शाम 5 बजे : टाउन हाल में चित्र प्रदर्शनी।
शाम 6 से रात 9 बजे तक : टाउन हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed