फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   today decide the fate of candidates

उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Sat, 31 Oct 2015 10:25 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
जिले के नौ केंद्रों पर एक साथ रविवार सुबह आठ बजे से 660 डीडीसी व 5237 बीडीसी उम्मीदवारों के मुकद्दर के फैसले का काउंट-डाउन शुरू हो जाएगा। इन सभी केंद्रों पर 40 डीडीसी व 997 बीडीसी सीटों के उम्मीदवारों के वोटों की गिनती कराई जाएगी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से काउंटिंग कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


सभी काउंटिंग स्थलों की निगरानी प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों से कराने का निर्णय लिया है। काउंटिंग स्थलों को सुरक्षा के मद्देनजर छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी नौ ब्लॉकों के स्ट्रांग रूम की चाबियां कोषागार के डबल लॉक में रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांउटिंग से पहले निर्धारित समय पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आरबी सिंह को सभी ब्लॉकों के निर्वाचन अधिकारियों को चाबियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

बलरामपुर मंडी समिति में सदर ब्लॉक के छह डीडीसी व 159 बीडीसी, रामलाल मोहन लाल इंटर कॉलेज शिवुपरा में हरैया सतघरवा ब्लॉक के छह डीडीसी व 134 बीडीसी, कृषि उत्पादन मंडी समिति तुलसीपुर में तुलसीपुर ब्लॉक के पांच डीडीसी व 136 बीडीसी, जीआईसी गैसड़ी में गैसड़ी ब्लॉक के पांच डीडीसी व 124 बीडीसी, फजल-ए-रहमानिया इंटर कॉलेज पचपेड़वा में पचपेड़वा ब्लॉक के चार डीडीसी व 109 बीडीसी, मोहम्मद युसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में उतरौला ब्लॉक के तीन डीडीसी व 74 बीडीसी, जीआईसी दारीचौरा में श्रीदत्तगंज ब्लॉक के चार डीडीसी व 82 बीडीसी, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक मुख्यालय में तीन डीडीसी व 70 बीडीसी और वीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार में रेहरा बाजार ब्लॉक के चार डीडीसी व 109 बीडीसी सीटों की काउंटिंग कराई जाएगी।

पहले चरण में गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों से 145, दूसरे चरण में तुलसीपुर व हरैया सतघरवा ब्लॉकों से 187, तीसरे चरण में बलरामपुर व श्रीदत्तगंज ब्लॉकों से 167 और चौथे चरण में उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉकों से 161 डीडीसी उम्मीदवारों की काउंटिंग कराई जाएगी।


डीडीसी पदों पर जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कलेक्ट्रेट से निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव करेंगे। बीडीसी सीटों पर गैसड़ी ब्लॉक में 676, पचपेड़वा ब्लॉक में 570, तुलसीपुर ब्लॉक में 884, हरैया सतघरवा ब्लॉक में 761, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 350, उतरौला ब्लॉक में 351, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 327 और रेहरा बाजार ब्लॉक में 567 उम्मीदवारों की काउंटिंग कराई जाएगी।

सभी अफसरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी डीएम ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed