{"_id":"2008c9bd2f73c543e71a0eab4e046406","slug":"to-purchase-the-promoted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद के लिए करें प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद के लिए करें प्रोत्साहित
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़तियों को धान खरीदने के लिए मंडी सचिवों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है। जिले में एजेंसियों ने धान क्रय केंद्र बढ़ा दिए हैं। 14 की जगह अब 29 धान क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी। सभी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचकर भुगतान लें। क्रय केंद्रों पर 1410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले एजेंसी संचालकों व अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई हैं।
ये बातें डीएम प्रीति शुक्ला ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य को जिले में धान खरीद की समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कही।
उन्होंने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से 1 नवंबर से शुरू हुई धान की खरीद पर पूरा विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने डीएम से बताया कि पहले खाद्य विभाग ने एक, पीसीएफ ने आठ और यूपीएसएस ने पांच क्रय केंद्रों को स्थापित करने की सहमति दी थी।
विज्ञापन
जिले में अब 29 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। निर्धारित लक्ष्य 24 हजार 800 क्विंटल धान की खरीद सभी क्रय एजेंसियां करेंगी। यूपीएसएस ने पांच धान क्रय केंद्र बढ़ा दिए हैं।
यूपीएसएस ने साधन सहकारी समिति सोनगढ़ा लैंप्स नचौरी-नचौरा, किसान सेवा सहकारी समिति गैसड़ी मंडी समिति, उतरौला क्रय विक्रय समिति अचलपुर, रामपुर ग्रंट व महुआ बाजार में भी धान क्रय केंद्र स्थापित किया गया है।
नैकॉफ ने जुवाथान व जैतापुर में धान क्रय केंद्र खोला है। पंजीकृत समितियां बलरामपुर तहसील के शंकरपुर, भगवानपुर व बलुआ-बलुई में, तुलसीपुर तहसील में किसान सेवा सहकारी समिति सुगवाकोडर व प्रेमनगर में और उतरौला तहसील में क्रय-विक्रय समिति उतरौला, रेहरा बाजार, लौकिया ताहिर, धुसवा बाजार व सहियापुर में धान खरीदेंगी।
कमीशन एजेंट धान की खरीद करेंगे। आढ़तियों के माध्यम से धान की खरीद की जाएगी। सभी धान क्रय एजेंसियों को प्रारूप और पत्र उपलब्ध करा दिया गया है।
डीएम ने सभी क्रय एजेंसियों को निर्धारित मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीदने का निर्देश दिया है। डीएम ने सभी मंडी सचिवों को कड़ा निर्देश दिया है कि आढ़तियों को धान खरीद के लिए प्रोत्साहित करें जिससे जिले के सभी किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके।