{"_id":"d3f4647cc2e5ba26dcbf2fd21753ad92","slug":"time-fix-for-interlocking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलॉकिंग का समय तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलॉकिंग का समय तय
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-बढ़नी वाया बलरामपुर तक का सफर ट्रेन से करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा दिनों तक रोडवेज बस की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। आठ जुलाई से इस रूट की इंटरलॉकिंग का काम रेलवे शुरू करने जा रहा है, जो 13 जुलाई को खत्म हो जाएगा।
इसके तत्काल बाद सीआरएस का निरीक्षण होने के उपरांत डेढ़ साल से बंद पड़े इस रूट का आवागमन रेल यात्रियों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) नीतू के मुताबिक गोंडा-बढ़नी रेल रूट के अमान परिवर्तन का काम आखिरी चरण में है।
इसके लिए रेलवे की ओर से इंटरलॉकिंग का समय तय कर दिया गया है। आठ जुलाई से गोंडा-बढ़नी रेल रूट पर इंटरलॉकिंग का काम शुरू होगा, जो 13 जुलाई को खत्म हो जाएगा। वहीं, रेल अधिकारियों की मानें तो जितनी जल्दी इंटरलॉकिंग का काम खत्म होता है, उसके तत्काल बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सीआरएस (मुख्य संरक्षा अधिकारी) का दौरा होगा।
विज्ञापन
दौरे में उनकी अनुमति मिलने के उपरांत गोंडा-बढ़नी रेल रूट का आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि गोंडा-बढ़नी छोटी लाइन का बड़ी लाइन में अमान परिवर्तन किए जाने के लिए इसका काम बीते डेढ़ वर्षों से यहां चल रहा है। इस कारण गोंडा से बलरामपुर के रास्ते बढ़नी आने-जाने वाले लोगों को मजबूरी में अन्य साधनों से सफर करना पड़ रहा है।
अगर सीआरएस के निरीक्षण के बाद लाइन चालू हो जाती है तो इससे देवीपाटन मंडल ही नहीं, बल्कि कई अन्य मंडलों के लोगों का भी इसका फायदा मिलने लगेगा।