फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tightened screws on 55 musclemen including former minister

पूर्व विधायक समेत 55 बाहुबलियों पर कसा शिकंजा

Fri, 16 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tightened screws on 55 musclemen including former minister
गोंडा। पंचायत चुनाव में खलल डालने वाले बाहुबलियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने पूर्व मंत्री विनोद कुुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे व पूर्व मंत्री राम बहादुर सिंह समेत 55 लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने थानाध्यक्षों को निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर कुलदीप सिंह ने राजीव सिंह उर्फ बिट्टू सिंह (ब्लाक प्रमुख), विनोद कुमार सिंह, रघुवर दयाल सिंह, समीउल्ला, विश्वनाथ उर्फ ब्रहमचारी सूरज सिंह, बैजनाथ दूबे, श्रेयस्कर देव सिंह उर्फ गौरव सिंह, वरुण उर्फ रानू शुक्ला, बब्बू सिंह विसेन, अमर सिंह, राम किशुन, आशीष मिश्रा, विजयकांत सिंह उर्फ ज्वाला सिंह, राजकुमार, दयाशंकर वर्मा को सदर में प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन

तरबगंज में एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार ने राम बहादुर सिंह, विजय कुमार सिंह टिन्टू सिंह, अनन्तराम यादव, सुरेन्द्र नाथ तिवारी, संजय सिंह तथा राहुल सिंह को, एसडीएम करनैलगंज शत्रुघ्न पाठक ने अशोक सिंह, चन्द्रभान सिंह, तकी अहमद, मसूद खां पूर्व ब्लाक प्रमुख, सुबोध मिश्रा उर्फ मैन मिश्रा, भवानी भीख शुक्ला, जगपाल, बब्लू पांडेय, प्रदीप कुमार सिंह, को प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मनकापुर ने अरविंद कुमार सिंह, अशोक सिंह, दुर्गेश, प्रवेश पांडेय, संजीव सिंह, रूद्रबहादुर सिंह, शकील, जकील, पवन तिवारी, राजीव शुक्ला, मनीष पांडेय, कलीम पांडेय, रामकुमार सिंह, लस्करी सिंह, संजय सिंह, उदयभान सिंह, आनंद प्रताप सिंह को धारा-144 के तहत प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed