फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three villages hit by floods, dam risk increased on dam

तीन गांव बाढ़ की चपेट में आए, बांध पर कटान का खतरा बढ़ा

Mon, 13 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Three villages hit by floods, dam risk increased on dam
गोंडा में उमरी बेगम गंज के ऐली गांव में घुसा पानी। - फोटो : GONDA
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। सरयू में आए उफान के कारण उमरी क्षेत्र में कई मजरे बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ का पानी ऐलीपरसौली के कई मजरों में पांव पसार चुका है। लकड़हन पुरवा के बाद अब अछैबर पुरवा, बिहारी पुरवा में रहने वाले सैकड़ों परिवार बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ये लोग चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं और इनके आवागमन के ए प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। माझा वासी मवेशियों के चारे के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। हल्का लेखपाल अंकित कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित मजरों का निरीक्षण किया गया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बढ़ते जलस्तर के बीच भिखारीपुर सकरौरा तटबंध पर कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोनौली मोहम्मदपुर में भी नदी कटान करते हुए धीरे-धीरे बांध के समीप पहुंच गई है। जहां बांध के कटने की आशंका बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed