{"_id":"60fc36f98ebc3e586e4b72fd","slug":"three-people-including-the-owner-of-sangam-transport-trapped-in-black-marketing-of-grains-gonda-news-lko588292327","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज की कालाबाजारी में फंसे संगम ट्रांसपोर्ट के मालिक समेत तीन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज की कालाबाजारी में फंसे संगम ट्रांसपोर्ट के मालिक समेत तीन लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से ब्लाक गोदामों को अनाज ले जाते समय रास्ते अनाज चोरी कर कालाबाजारी करने के मामले में विपणन निरीक्षक बभनजोत ने संगम ट्रांसपोर्ट के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली देहात में ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
बता दें कि भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से तीन दिन पहले ब्लाक गोदाम को अनाज पहुंचाने के लिए ट्रकें रवाना हुई थीं। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर दर्जीकुआं के पास दो ट्रकों से आठ बोरा अनाज चोरी करके कालाबाजारी कर ली गई।
अमर उजाला ने अनाज चोरी करके कालाबाजारी करने के मामले में हर माह 800 बोरा अनाज की होरी रही चोरी, ट्रांसपोर्टर दे रहे अंजाम शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने मामले की जांच क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनकापुर को सौंपी थी।
विज्ञापन
तीन सदस्सीय टीम की जांच खाद्यान्न चोरी करके कालाबाजारी करने का खुलासा होने पर पिणन निरीक्षक बभनजोत जितेंद्र प्रताप ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मनकापुर तहसील के तीन ब्लाक गोदामों मनकापुर, छपिया व बभनजोत पर खाद्यान्न पहुंचाने के लिए संगम ट्रांसपोर्ट ठेकदोर नियुक्त हैं।
जांच के दौरान मनकापुर व छपिया ब्लाक गोदामों पर स्टाक का मिलान किया गया तो सही मिला। मगर बभनजोत ब्लाक गोदाम में छह ट्रकों में से चार ट्रकों का खाद्यान्न पूरा मिला है, लेकिन दो ट्रकों से प्राप्त खाद्यान की छह बोरी में 02.99 क्विंटल गेहूं व चावल कम मिला।
कम मिले खाद्यान्न का स्टाक बुक के साथ ऑनलाइन अंकन कराया। विपणन निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप ने बताया कि ट्रकों से आ रहे खाद्यान्न में से रास्ते में 03-03 बोरी खाद्यान्न चोरी करके बेच लिया गया।
विपणन निरीक्षक ने बताया कि संगम ट्रांसपोर्ट के प्रतिनिधि उमेश सिंह से खाद्यान्न चोरी के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रक चालकों ने अपने फायदे के लिए खाद्यान्न चोरी करके बेंच लिया।
मामले में विपणन निरीक्षक ने ट्रक चालक आशीष निवासी भवानीपुर मुजेहना धानेपुर, ट्रक चालक अरविन्द कुमार निवासी जोगीजोत धानेपुर व फर्म संगम ट्रांसपोर्ट लिडिल रोड जार्ज टाउन प्रयागराज के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।