फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three people including father and son died in vehicle collision

वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

Wed, 17 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three people including father and son died in vehicle collision
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर मार्ग स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर 3 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर बाप बेटे दुकान जा रहे थे। ओवरब्रिज पुल पर ही एक वाहन ने सामने से टक्कर मार दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के गाजी कांप्लेक्स निवासी 60 वर्षीय अहमद कुरैसी और उसका पुत्र 18 वर्षीय रब्बू कुरैसी दोनों बाइक से बाजार आये थे। वापस लौटते समय ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनो शव को पोस्टमार्टम भेजा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना अयोध्या-गोंडा हाईवे दर्जीकुंआं चौराहे के पास घटी। बलरामपुर के सहदुल्लानगर विशंभरपुर निवासी झगरु अपने साथी कमलेश के साथ बाइक से गोंडा कचहरी जा रहे थे। कोतवाली देहात के दर्जीकुंआं चौराहे पर बाइक से अयोध्या-गोंडा हाईवे पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या की ओर से आ रहा ट्रक बाइक को रौदते हुए आगे चला गया। झगरु पुत्र ननकू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि ट्रक चढ़ जाने के कारण झगरु के शरीर के दो टुकड़े हो गए। झगरु के साथी कमलेश को मामूली चोट ही आई है।

सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी खोरहंसा जितेंद्र कुमार वर्मा, रंजीत कुमार, अजय राजभर, राहुल घटना स्थल पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। झगरु के घर वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed