फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three killed in car-bike collision

Gonda News: कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

Wed, 28 Jun 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three killed in car-bike collision
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र में सोहिला झील गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार व बाइक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद कार व बाइक को थाने ले आई है।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बनकटा गांव निवासी नीरज (30) बुधवार सुबह बाइक से शहर जा रहा था। उसके साथ धानेपुर थाना क्षेत्र के मुजेहना गांव के रहने वाले उसके फूफा मिश्रीलाल (45) व उनका नौ साल का मासूम पोता अक्षय उर्फ गुड्डू भी बाइक पर सवार थे। वह तीनों गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोहिला झील के समीप पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में मासूम अक्षय उर्फ गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज व मिश्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नीरज व मिश्रीलाल की सांसें चल रहीं थीं। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस मंगाकर दोनों को जिला अस्पताल भेजा मगर रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक बाइक नीरज चला रहा था और उसने हेलमेट पहन रखा था मगर कार से आमने-सामने की तेज टक्कर से उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस कार व बाइक को थाने ले आई है। धानेपुर थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र में सोहिला झील गांव के पास हुआ हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ है। बाइक चला रहा नीरज ट्रक को ओवरटेक करके आगे निकल रहा था तभी सामने से कार आ गई। दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में मुजेहना गांव के मिश्रीलाल की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मिश्रीलाल के साथ उनके बेटे संदीप के बेटे अक्षय की भी मौत हो गई। संदीप का अक्षय इकलौता बेटा था, जिसका इलाज कराने मिश्रीलाल शहर जा रहे थे। वहीं, अभी मिश्रीलाल की बेटियों रोहिणी व लक्ष्मी का विवाह भी होना है। हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। वहीं मोतीगंज के कोल्हुआ बनकटा के नीरज की मौत से परिवार सदमे में है। उसके परिवार में पत्नी के साथ ही दस वर्षीय बेटा निर्मल और सात वर्षीय बेटी अंशिका और पांच वर्षीय बेटी आंचल हैं। जिनके परवरिश की जिम्मेदारी नीरज पर ही थी। इस तरह हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed