{"_id":"69dfd021ee2dce2ee906eb1f","slug":"three-interstate-vehicle-thieves-arrested-bolero-and-tractor-trolley-recovered-gonda-news-c-100-1-slko1026-156323-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
Wed, 15 Apr 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। पुलिस ने मंगलवार को तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बोलेरो, एक महिंद्रा ट्रैक्टर और एक ट्रॉली बरामद की गई है। एएसपी राधेश्याम राय ने बताया कि पुलिस टीम कोल्ड स्टोर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर रामतेज यादव उर्फ रिंकू निवासी सुरियामऊ नया पुरवा थाना गोसाईगंज (लखनऊ), अमन कुमार निवासी कल्लू पुरवा थाना कुर्सी (बाराबंकी) और फुरकान निवासी बसहा थाना गुडंबा (लखनऊ) को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बोलेरो को सोमवार-मंगलवार की रात सीतापुर के रेऊसा थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। इसके अलावा करीब सात-आठ माह पहले अपने एक साथी राकेश के साथ मिलकर सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र से महिंद्रा ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी की थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रेहली गांव के पास एक बाग से चोरी का ट्रैक्टर और ट्रॉली भी बरामद कर ली।
तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार रामतेज यादव उर्फ रिंकू का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बाराबंकी, कानपुर व लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। अमन कुमार के खिलाफ बाराबंकी व लखनऊ में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व चोरी सहित चार मामले दर्ज हैं। फुरकान के खिलाफ सीतापुर के महमूदाबाद थाने में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है।