फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three friends fell into a pit and two died

फिसलकर गड्ढे में गिरीं तीन सहेलियां, दो की मौत

Fri, 21 Aug 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Three friends fell into a pit and two died
बालपुर(गोंडा)। भुलभुलिया गांव के मजरे गुलरिहन पुरवा की रहने वाली तीन किशोरियां गांव से कुछ दूरी पर स्थित कठोला रेलवे स्टेशन के समीप घास काटने गई थीं। जहां तीन किशोरियों का पैर फिसल गया और वह सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई। जिससे दो किशोरियों की मौत हो गई। जबकि शोर सुनकर दौड़े आस-पास के लोगों ने एक किशोरी का बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के भुलभुललिया गांव के मजरे गुलरिहन पुरवा निवासी किरण (14 ) पुत्री पुजारी, प्रीति (15) पुत्री जोखू व इसी गांव की पिंकी (14) पुत्री पवन कुमार शुक्रवार की शाम साथ में घास काटने जा रही थी। कैथोला स्टेशन के पास पैर फिसल जाने से सड़क किनारे बड़े गड्ढे में तीनों गिर गईं। जिससे किरण व प्रीति की डूबकर मौत हो गई। शोर सुनकर दौड़े आस-पास के लोगो ने पिंकी को बचा लिया। ग्राम प्रधान राकेश सिंह की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जितेज्ञ्ंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में डूबने से मासूम बालक की मौत
उमरी बेगमगंज। तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ऐली परसौली में शुक्रवार की देर शाम एक मासूम बालक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के ऐली परसौली गांव के मजरे तेलमहन पुरवा के रहने वाले रमेश का बेटा अमन (5) शुक्रवार की देर शाम घर से कुछ दूरी पर टायलेट करने गया था। तभी वह बाढ़ के पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed