फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three-day Pasaka Fair from 9 January

तीन दिवसीय पसका मेला नौ जनवरी से

Sun, 05 Jan 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three-day Pasaka Fair from 9 January
परसपुर (गोंडा)। पसका पर्व-2020 के अवसर पर पसका विकास मंच एवं पसका तीर्थ मेला समिति के संयुक्त तत्वावधान में 9 से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय साहित्यिक, धार्मिक व रामायण मेला का आयोजन सूकरखेत पसका में किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुये पसका विकास मंच के अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी एडवोकेट व मंत्री विजयकुमार मिश्र ने दी। भगवान वाराह की औतार स्थली तथा गोस्वामी तुलसीदास जी की गुरुभूमि सूकरखेत पसका में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन बंसल होंगे। दीप प्रज्ज्वलन पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम करनैलगंज ज्ञानचंद गुप्ता, तहसीलदार बृजमोहन, बीडीओ मो. राजिद व प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर रामअवतार सिंह यादव को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

9 से 11 जनवरी सायं 3 से 6 बजे तक राम कथा अद्वेतांताद्वेतघन उदासीन चित्रकूट धाम द्वारा सुनाया जाएगा। 9 जनवरी को सायं 6 से 7 तक धर्म का सामाजिक सरोकार पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। जिसके मुख्य वक्ता साहित्य भूषण डॉ. सूर्यपाल सिंह, सूर्यप्रसाद मिश्र व डॉ. हनुमान प्रसाद दुबे होंगे। सायं 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा होगा। जिसके लिये अयोध्या से कवि सोमनाथ अनाड़ी, जमुनाप्रसाद उपाध्याय, अशोक टाटम्बरी, हीरा सिंह मधुर, बाराबंकी से प्रदीप महाजन, विकास बौखल, बस्ती से डॉ शिवा त्रिपाठी सरस, अवधेश सिंह अवधेश, बहराइच से देशराज मधुसूदन, याकूब अज्म गोंडवी, आमिल गोंडवी, हैदर गोंडवी, रामलखन यज्ञसैनी, मुकेश सोनी व विकास सिंह को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पर्यावरण संरक्षण में जन सहभागिता विषय पर संगोष्ठी को डॉ. मिथलेश मिश्र, डॉ. शैलेन्द्र मिश्र, शमीम अच्छन, सत्यनारायण त्रिपाठी, राजकुमार मिश्र, दीनानाथ मिश्र व हरिओम मिश्र संबोधित करेंगे। इसी दिन सायं 6 से 8 तक बिहार के धीरजकुमार व साथियों द्वारा लोकगीत एवं जादू कार्यक्रम दिखाया जाएगा। रात्रि 8 बजे से पूजराम यादव, लंबरदार यादव व संतबख्श सिंह बाराबंकी के द्वारा बिरहा दंगल का कार्यक्रम होगा। 11 जनवरी को रामायण मेला का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed