फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Those who disturb the festival, both present and future will be destroyed: Yogi

उत्सव में खलल डालने वालों का वर्तमान और भविष्य दोनों स्वाहा होगा: योगी

Sat, 06 Jun 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Those who disturb the festival, both present and future will be destroyed: Yogi
जनसभा के बाद सीएम योगी को स्मृति चिह्न देते अ​धिकारी।
करनैलगंज/गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करनैलगंज के चकरौत गांव में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रदेश में अब वह दौर नहीं लौटेगा जो 2017 से पहले था। उन्होंने कहा कि पहले त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान पैदा किए जाते थे। अब किसी ने उत्सव के रंग में भंग डालने की कोशिश की तो उसका वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा। कहा कि अयोध्या में अब रामभक्त आते हैं। यहां रामद्रोहियों की जगह नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015-16 में गोंडा में दुर्गा पूजा के दौरान दंगा कराने की कोशिश की गई थी। प्रतिमा विसर्जन में बाधाएं खड़ी की जाती थीं। रामलीला आयोजनों में अड़चनें डाली जाती थीं। त्योहार से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों और पेशेवर गुंडों के सामने नतमस्तक रहते थे। इस वजह से प्रदेश में महीनों कर्फ्यू की स्थिति बनी रहती थी। अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि गोंडा के लोगों ने राम मंदिर आंदोलन को अपनी आंखों से देखा है और तत्कालीन सरकारों के अत्याचार भी झेले हैं। उस समय राम का नाम लेने पर लाठियां और गोलियां चलती थीं तथा रामभक्त अयोध्या नहीं जा पाते थे। आज स्थिति बदल चुकी है। अब अयोध्या में रामभक्तों का स्वागत होता है और रामद्रोहियों के लिए वहां कोई स्थान नहीं है। उन्होंने महाराज सुहेलदेव को शौर्य का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडा के युवा ऊर्जावान, किसान मेहनती और महिलाएं प्रतिभाशाली हैं। यहां के कारीगरों और हस्तशिल्पियों ने देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। स्वतंत्रता आंदोलन में भी जिले की महत्वपूर्ण भूमिका रही, लेकिन आजादी के बाद अपेक्षित विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण, अराजकता, भाई-भतीजावाद और जातिवाद के कारण गोंडा पिछड़ता चला गया। इसका नुकसान जिले को उठाना पड़ा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। रोजगार के लिए बाहर जाने पर लोग संदेह की नजर से देखते थे। दूरी बना लेते थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों और प्रदेश सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में हालात बदल गए हैं। उत्तर प्रदेश का नाम सुनते ही लोग सम्मान और आत्मीयता के साथ स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री ने करनैलगंज में 260 करोड़ रुपये तथा कटरा क्षेत्र में 256 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, विधायक करनैलगंज अजय सिंह, कटरा बाजार बावन सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, तरबगंज प्रेम नरायन पांडेय, मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed