फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   This time, police recruitment examination will be held at 13 centers under strict surveillance

Gonda News: कड़ी निगरानी में इस बार 13 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Wed, 07 Aug 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 07 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
This time, police recruitment examination will be held at 13 centers under strict surveillance
गोंडा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तिथि तय होने से युवाओं में उत्साह है। इस बार कड़ी निगरानी में भर्ती परीक्षा होगी, पिछली भर्ती परीक्षा निरस्त हो गई थी। इसके बाद अब 23 से 31 अगस्त के बीच भर्ती परीक्षा पांच दिन में होनी तय है। इसके लिए जिले में दो पॉलियों में शहर के 13 केंद्रों पर परीक्षा होनी है। भर्ती परीक्षा तय होने के बाद युवा सिपाही भर्ती की तैयारी में जुट गए हैं। लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। इस बार पिछली बार हुई परीक्षा में 27 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 13 शहर के थे और 14 तहसील क्षेत्रों के थे। शासन के निर्देश पर इस बार तहसील से बाहर के बनाए गए 14 केंद्रों को इस बार बाहर कर दिया गया है। परीक्षा में प्रत्येक दिवस में 5232 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस डा. रामचंद्र ने बताया कि तैयारी की जा रही है। वहीं प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित किए गए केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के साथ ही राउटर व इंटरनेट की व्यवस्था दुरुस्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। जिससे परीक्षा के समय व्यवस्था चाक चौबंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed