फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Thieves clean hands on 15 thousand cash and jewelry

Gonda News: 15 हजार नकदी व गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किया

Thu, 24 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Thieves clean hands on 15 thousand cash and jewelry
गोंडा में धानेपुर के पूरेसुकाली गोकरन चौराहे के पास चोरी के बाद बिखरा सामान।
मुजेहना (गोंडा)। खिड़की के रास्ते आधी रात को घर में घुसे चोरों ने 15 हजार रुपये नकदी व गहने पार कर दिए। चोरी का पता घर वालों को बृहस्पतिवार की सुबह तब चला जब वे सोकर उठे। मामले में थाना धानेपुर के अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे सुकाली गोकरनगंज चौराहे के समीप के रहने वाले देवी शंकर ने बताया कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए थे। आरी रात चोरों ने खिड़की की कुंडी खोल ली और ग्रिल न लगा होने की वजह से घर में घुस आए। चोराें ने एक कमरे में रखा तीन संदूक खोलकर उसके रखी 15000 रुपये नकदी, सोने का दो जोड़ी मटर माला, दो जोड़ी झुमका, नथुनी व चांदी की दो जोड़ी पावजेब लेकर फरार हो गए। बताया कि तीन बेटियों का गहना था जिसकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। थानाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed