फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There voting block in Balrampur and Sridutt Ganj

बलरामपुर तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र में हुई वोटिंग

Sat, 17 Oct 2015 11:19 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को बलरामपुर तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र में मतदान हुआ। डीडीसी व बीडीसी सदस्य पदों के 1278 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई। सुबह बूथों पर मतदाता देर से पहुंचे। कई बूथों पर साढ़े नौ बजे तक सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


10 बजे के बाद मतदाताओं की आमद शुरू हुई तो शाम पांच बजे तक लाइन लगी रही। मतदान के प्रति वृद्घ एवं नये वोटरों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

ऐलहवा मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंटों ने गलत मतदान कराने की शिकायत जोनल मजिस्ट्रेट/सदर एसडीएम से कर पुनर्मतदान की मांग की। मतदान के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे।
विज्ञापन


श्रीदत्तगंज ब्लाक के रामपुर बनघुसरा पोलिंग बूथ पर शनिवार को 90 वर्षीय वृद्घा चौरासी देवी तथा विशुनापुर बूथ पर 80 वर्षीय आबिदा भी परिजनों के साथ वोट डालने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। मतदान से हम ईमानदार व समर्पित जन प्रतिनिधि चुन सकते हैं।

सदर ब्लाक के मतदान केंद्र ऐलहवा पर फर्जी मतदान की शिकायत पोलिंग एजेंटों ने जोनल मजिस्ट्रेट/अपर एसडीएम रामफेर यादव से की।

बीडीसी प्रत्याशी रवीन्द्र के पोलिंग एजेंट पवन सिंह ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 29 पर क्रमांक 1338 से 1478 तक 140 वोट ही पड़ना था लेकिन 195 वोट पड़ गए।

फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए पुनर्मतदान की मांग की। जोनल मजिस्ट्रेट ने बताया कि बूथ पर गलत तरीके से पड़े वोटों की गिनती नहीं की जाएगी।

विवाद के चलते कुछ देर मतदान ठप रहा। सूचना पाकर पहुंचे सीडीओ अखंड प्रताप सिंह ने जानकारी ली और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कलवारी मतदान केंद्र पर भी लोगों ने फर्जी वोटिंग की शिकायत की है।

महिलाओं ने भी शनिवार को मतदान में उत्साह दिखाया। सुबह घर के काम करने की बजाय वह पहले मतदान करने पहुंची। बहुत सी महिलाएं घूंघट में वोट डालने पहुंची। वोट डालने को लेकर महिलाएं उत्साहित दिखीं। इन महिलाओं ने पहले वोट डाला उसके बाद घर पहुंच अपने काम निपटाए।

मतदान के दिन भी आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। पोलिंग बूथों के पास भी प्रत्याशियों की होर्डिंग्स व पोस्टर लगे रहे। चुनाव आचार संहिता का प्रत्याशियों में कोई डर नहीं दिखा।

अधिकारी भी इन होर्डिंग्स व पोस्टर के प्रति मूकदर्शक बने रहे। रामपुर बनघुसरा, गोंदीपुर, विशुनापुर आदि बूथों के पास होर्डिंग्स व बैनर शनिवार को भी लगे रहे। इस मुद्दे पर अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए।
 
निशक्तजनों ने भी मतदान का उत्साह दिखा। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के गायडीह मतदान केंद्र पर दोनों आंखों के सूर चिनकऊ तथा चलने में लाचार फहीम अहमद ने मतदान कर लोकतंत्र में आस्था की मिसाल पेश की। फहीम अहमद को ठेले पर लादकर मतदान केंद्र लाया गया था। चिनकऊ खुद वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।


सदर ब्लॉक के विशुनपुर गनेशपुर पोलिंग बूथ पर टेंट लगाकर मतदान कराया गया। यह टेंट पंचायत घर के बगल बनाया गया था। इस केंद्र पर तीन पोलिंग बूथ हैं। दो बूथ पंचायत घर में तथा एक बूथ टेंट में बनाया गया है। टेंट के बाहर बूथ के मतदाताओं की कतार लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed