फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There should be no delay in solving the problems of entrepreneurs

Gonda News: उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में न हो देरी

Wed, 28 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
There should be no delay in solving the problems of entrepreneurs
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करतीं सीडीओ। - संवाद
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रभारी डीएम व सीडीओ एम. अरुन्मोली ने उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक में समस्याओं के समाधान में देरी पर अफसरों को चेतावनी दी। कहा कि बैंकों से तालमेल करके उद्यमियों को ऋण स्वीकृत कराएं। हिदायत दी कि लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ ने कहा कि जिन उद्यमी के ऋण बैंक से स्वीकृत नहीं हो पाए हैं, उनकी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उसे बैंक को भेजें और कोशिश करें कि आवेदन अस्वीकृत न होने पाए। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति तेज करने का निर्देश दिया। व्यापारियों ने शहर में जाम, विद्युत, शौचालय, सड़क मार्ग आदि को लेकर समस्या उठाई, जिस पर सीडीओ ने निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी व अनुश्रवण समिति की बैठक में बुधवार को सीडीओ एम. अरून्मोली ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ (कृषि उत्पादक संघ) से जोड़ा जाए। जिससे उन्हें फसल व उत्पादों का अच्छा मूल्य मिल सके। सीडीओ ने कहा कि सभी एफपीओ किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम करें। सभी किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए। सीडीओ ने कहा कि सभी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य कराएं। इसके अलावा सीडीओ ने प्रोजेक्ट अलंकार की भी समीक्षा की। कहा कि इंटर कॉलेजों को संवारने के लिए अभियान शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed