फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There is not enough space for the children, another school building will be built

Gonda News: बच्चों के लिए कम पड़ रही जगह, बनेगा एक और विद्यालय भवन

Tue, 19 Aug 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 19 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
There is not enough space for the children, another school building will be built
रुपईडीह/गोंडा।
विज्ञापन

जिले के तमाम स्कूल जहां 50 बच्चों का नामांकन जुटाकर अपना अस्तित्व बचाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, पंडरीकृपाल के मुंडेरवा माफी जूनियर हाईस्कूल में बड़ी संख्या में नामांकन के चलते संसाधन कम पड़ गए हैं। यहां बच्चों की सुविधा के लिए नए विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।
शिक्षकों के पठन-पाठन में रुचि लेने के चलते मौजूदा सत्र में यहां 227 बच्चों ने नामांकन कराया है। विद्यालय में छात्र संख्या 586 पहुंच गई है। यहां स्मार्ट क्लास से लेकर अन्य सुविधाएंं हैं। बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण यहां पर एक और विद्यालय भवन निर्माण कराने को मंजूरी मिली है। जिला समन्वयक (निर्माण) विद्याभूषण मिश्र ने बताया कि मुंडेरवा माफी में एक और विद्यालय भवन के निर्माण पर 29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वजीरगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुर घाट-द्वितीय, पंडरीकृपाल के ठड़वरिया, पंडरीकृपाल में करीब 15-15 लाख रुपये की लागत से स्कूल भवन बनाया जाएगा। इसके लिए डीएम प्रियंका निरंजन की ओर से सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। बुधवार से सीडीओ कार्यालय सभागार में प्रधानाध्यापकों को बतौर निर्माण प्रभारी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक को मुख्यमंत्री कर चुके हैं सम्मानित
वर्ष 2010 से तैनात मुंडेरवा माफी के प्रधानाध्यापक रामशंकर मिश्र ने बताया कि बीते 26 मई को मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। विद्यालय में सहायक अध्यापक घनश्याम अवस्थी, पारुल सचान, कंचन चतुर्वेदी, रेखा वर्मा के साथ ही अनुदेशक पल्लवी चौधरी की तैनाती है। सरकारी स्कूल में बच्चों को कैसे बेहतर शिक्षा दी जा सके, इसके लिए यहां के शिक्षक हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को स्कूल में 410 बच्चे उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक का कहना है कि सरकार की ओर से विद्यालय को जो भी संसाधन दिया जा रहा है, उसका सदुपयोग करने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। कई बच्चों ने निजी स्कूल छोड़कर यहां दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed