फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There is no helmet and full fuel here...

Gonda News: यहां तो नो हेलमेट और पूरा फ्यूल...

Wed, 03 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
There is no helmet and full fuel here...
गोंडा में इंडियन बैंक के पास ​स्थित पेट्रोलपंप पर बिना हेलमेट पहने चालक को पेट्रोल देता सेल्समै
गोंडा। 'नो हेलमेट नो फ्यूल' अभियान के तीसरे दिन बुधवार को कई पेट्रोल पंपों पर नियमों की अवहेलना की गई। कहीं खुलेआम बिना हेलमेट लगाए लोगों को पेट्रोल दिया गया तो कहीं एक ही हेलमेट को कई ग्राहकों को पहनाकर जुगाड़ से पेट्रोल की बिक्री की गई। हालांकि परिवहन विभाग ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत 32 वाहनों का चालान करने की बात कही है। पेश है रिपोर्ट:
विज्ञापन

बिना हेलमेट वालों को खुलेआम दिया गया पेट्रोल
बहराइच रोड पर रोडवेज बस स्टॉप से आगे इंडियन बैंक के पास संचालित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार को बिना हेलमेट लगाए दोपहिया सवार लोगों को खुलेआम पेट्रोल दिया जा रहा था। कई जानकार लोग भी नियमों को तोड़ते हुए बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने पहुंच गए। सेल्समैन भी पेट्रोल बेचकर लक्ष्य पूरा करने के चक्कर में नियमों के बारे में बताना उचित नहीं समझ रहे थे।
विज्ञापन

बिना हेलमेट वाले थोड़ी देर रुकिए
गुरुनानक चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहन सवार कई लोग बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने पहुंचे थे। कैमरा देखने के बाद बड़ी होशियारी से सेल्समैन बोला कि पहले हेलमेट वाले पेट्रोल ले लीजिए। बिना हेलमेट वालों को थोड़ी देर बाद पेट्रोल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हेलमेट से कई लोगों को मिला पेट्रोल
मेडिकल कॉलेज के पास वन स्टॉप सेंटर के सामने संचालित पेट्रोल पंप पर जुगाड़ से पेट्रोल दिया जा रहा था। पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को एक हेलमेट दिया जा रहा था और पेट्रोल भरने के बाद हेलमेट लेकर दूसरे ग्राहकों को दे दिया जाता था। अधिकांश ग्राहकों को इसी जुगाड़ से पेट्रोल दिया गया।

निरीक्षण कर की जाएगी कार्रवाई
सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन सवार लोगों को पेट्रोल नहीं देने का निर्देश दिया गया है। इसकी निगरानी के लिए औचक निरीक्षण किया जाएगा। नियम तोड़ने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed