फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There has been a reshuffle in the postings of seven inspectors and one sub-inspector

Gonda News: सात निरीक्षक व एक उपनिरीक्षक की तैनाती में फेरबदल

Sun, 29 Mar 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
There has been a reshuffle in the postings of seven inspectors and one sub-inspector
गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया है। संबंधित को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी को तरबगंज थाने से हटाकर इटियाथोक का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक श्रीधर पाठक को अपराध शाखा से तरबगंज का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। निरीक्षक चंदन कुमार को पुलिस लाइन से उमरीबेगमगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उमरीबेगमगंज के इंस्पेक्टर गोविंद कुमार को खरगुपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद यादव को मोतीगंज थाने से धानेपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। खोड़ारे थाने के प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह को मोतीगंज में अतिरिक्त निरीक्षक पद पर तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल राय को इटियाथोक से खोड़ारे का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed