फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Theft of 58,000 bulk liter grain ENA caught

Gonda News: 58,000 बल्क लीटर ग्रेन ईएनए की चोरी पकड़ी

Wed, 04 Dec 2024 11:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:44 AM IST
विज्ञापन
Theft of 58,000 bulk liter grain ENA caught
गोंडा। आबकारी विभाग की जांच में नवाबगंज स्थित डिस्टिलरी में शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 58,000 बल्क लीटर ग्रेन ईएनए की चोरी का मामला सामने आया है। मामला मेसर्स स्टार लाइट बुक्क्रेम लिमिटेड, आसवनी नवाबगंज का है। विभागीय जांच में खुलासे के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

10 अक्तूबर 2024 को मेसर्स स्टार लाइट बुक्क्रेम लिमिटेड, आसवनी नवाबगंज पहुंचकर विभागीय अधिकारियों ने स्टोरेज टैंकों की जांच की थी, लेकिन वहां से कोई अन्य स्टॉक प्राप्त नहीं हुआ था। मामला संदिग्ध देखते हुए विभाग ने जांच शुरू की थी। आबकारी विभाग ने 14 जून 2024 को जारी किए गए आयात परमिट की पूरी जांच की तो परमिट के तहत मे. स्टार लाइट बुक्क्रेम लिमिटेड द्वारा मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित जैगपिन ब्रेवरीज लिमिटेड से 58,000 बल्क लीटर ग्रेन ईएनए आयात करने का मामला सामने आया। जब विभाग ने इन आयातों की जानकारी मांगी, तो पता चला कि 58,000 बल्क लीटर ग्रेन ईएनए को स्टॉक में लिया ही नहीं गया। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि पूरे मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है। शासन को पूरी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed