फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young man killed

रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 12 Aug 2015 11:15 PM IST
बरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
घर से नित्यकर्म के लिए बीती शाम निकले युवक का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला है। युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति समेत पांच लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक नामजद समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


पचपेड़वा थाने में बुधवार को दी गई तहरीर में हिसामपुर निवासी मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि उसका बेटा जुल्फेकार (30) मंगलवार शाम घर से नित्यकर्म के लिए निकला था। देर रात तक जब जुल्फेकार घर नहीं लौटा तो परिवारीजन उसकी तलाश करने लगे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला। उसकी हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। यूनुस का आरोप है कि जुल्फेकार को नित्यकर्म के लिए जाते समय गांव के निकट स्थित पुलिया पर तुब्बा व उनके अन्य चार साथियों के साथ अंतिम बार बात करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनुस का कहना है कि जुल्फेकार की हत्या तुब्बा व उनके साथियों ने ही की है। थानाध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया कि यूनुस की तहरीर पर तुब्बा व अन्य चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। विदित हो कि मृतक क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में 12 जुलाई 2014 को हुए जोखू हत्याकांड में सह अभियुक्त था तथा जेल से जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed