{"_id":"68a75c89abbe89ad8c0bf85c","slug":"the-working-agency-has-been-nominated-for-the-construction-of-the-nursing-college-gonda-news-c-100-1-slko1026-142627-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित
Thu, 21 Aug 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में राजकीय नर्सिंग कॉलेज के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक किंजल सिंह ने जमीन आवंटन की प्रक्रिया को लेकर जेल प्रशासन को पत्र लिखा है।
जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए डॉक्टरों के साथ ही नर्सिंग स्टाफ तैयार किया जाएगा। एमबीबीएस की 100 सीटों के साथ ही पैरामेडिकल की 100 सीटों पर छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर सकेंगे। मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री से सटे मंडलीय कारागार की जमीन को नर्सिंग कॉलेज के लिए चिह्नित किया गया है। कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को निर्माण कार्य का जिम्मा दिया गया है। नर्सिंग कॉलेज शुरू होने से जिले के युवाओं को नर्सिंग की सस्ती पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि कारागार की जमीन पर नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया में आई आपत्तियों को निस्तारित कराया जा चुका है। (संवाद)