{"_id":"3c55df32ba0650fc1ac01bfad62625b7","slug":"the-workers-inlaid-lock-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों ने कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों ने कार्यालय पर जड़ा ताला
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती मुख्य नहर लाट-6 में काम कर रहे कर्मचारियों को विगत छह माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रोजेक्ट कार्यालय पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी शासन-प्रशासन को दी है।
प्रोग्रेसिव कंस्ट्रक्शन लिमिटेड अंतर्गत राप्ती मुख्य नहर परियोजना लाट-6 में काम कर रहे इंजीनियर विजय कुमार, कार्तिकेय पांडेय, शशि कुमार तथा कर्मचारी कुलदीप सिंह, आदित्य, अजय, निरंजन कुमार, विनोद कुमार, परमेश्वर प्रसाद, कृष्णा यादव, हरी प्रसाद, दीपक कुमार व पप्पू यादव आदि ने गुरुवार को परियोजना के प्रोजेक्ट कार्यालय पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि नहर खुदाई में काम कर रहे 51 कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
इन लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल वेतन भुगतान कराये जाने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा कार्यालय में ताला लगा रहेगा और कोई काम भी नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी यदि शासन-प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न की गई तो सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से आत्मदाह के लिए विवश होंगे।
इस संबंध में उप परियोजना अधिकारी दयाशंकर पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान करा दिया जाएगा।