फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   the villager's perform

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2015 10:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना में बदहाल सड़क को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर फूटा है। डीएम के आश्वासन के बाद सड़क की मरम्मत न होने से नाराज देवरिया अलावल के ग्रामीणों ने गोंडा-उतरौला मार्ग जाम कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने बग्गीरोड इटियाथोक मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीण लगातार धरना प्रदर्शन करते रहे है। बीते 12 जुलाई को बग्गीरोड इटियाथोक मार्ग की बदहाली को लेकर देवरिया अलावल के लोग सड़क पर उतरे थे और गोंडा-उतरौला मार्ग जाम कर दिया था। बाद में उपजिलाधिकारी के सड़क मरम्मत के आश्वासन पर ग्रामीण माने थे।
विज्ञापन


इसके पहले जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे यहां के लोग आक्रोशित थे और डीएम को नोटिस देकर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह देवरिया अलावल के रहने वाले मुजीब खान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतरे और गोंडा-उतरौला मार्ग अवरूद्घ कर दिया। आक्रोशित लोग बदहाल सड़क की मरम्मत को लेकर लगातार नारेबाजी भी कर रहे थे।

सड़क जाम की सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को बताया कि किस तरह बदहाल सड़क पर गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। आरोप है कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।


उपजिलाधिकारी ने सड़क की मरम्मत कराए जाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान लोगों ने सड़क की मरम्मत को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर सिसुद्दीन, नफीस, मोइनुद्दीन, अब्दुल तौव्वाब, मुस्लिम पठान, मसरूर खान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed