{"_id":"683603638ba608f7a20f7433","slug":"the-truth-has-come-out-the-conspiracy-has-been-exposed-brij-bhushan-gonda-news-c-100-1-slko1026-138424-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच सामने आ गया, षड्यंत्र उजागर हुआ : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच सामने आ गया, षड्यंत्र उजागर हुआ : बृजभूषण
Tue, 27 May 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 27 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
नंदिनी माता मंदिर में मंगलवार को पूजन करने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व अन्य। स्रोत: स
गोंडा। पाॅस्को एक्ट के मुकदमे में राहत मिलने के बाद मंगलवार को काफिले के साथ नंदिनी नगर स्थित नंदिनी माता मंदिर पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर विश्वास है। जो मेरा भरोसा था, वह आज भी कायम है। सच सबके सामने आ गया। षड्यंत्र उजागर हुआ। सारी शक्तियां बेनकाब हो गईं।
बृजभूषण ने कहा कि एक बार फिर आज मैं गर्व के साथ हनुमानगढ़ी गया। बजरंगबली के साथ ही अयोध्या के साधु-संतों का दर्शन किया। अब नंदनी माता मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। न्यायपालिका ने जो किया, वह अच्छा किया। कहा कि जो गया उसके लिए कोई पछतावा नहीं और जो मिला वो कम नहीं है। मैं पहले भी अपनी बात पर कायम था, आज भी कायम हूं। बृजभूषण ने कई अन्य मुद्दों पर खुलकर अपनी बात कही। इस मौके पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)