फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The tribute to the martyrs of Kargil

कारगिल के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2015 11:16 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को सीमा पर दुश्मनों के छक्के छुड़ा देने वाले जांबाजों को सम्मानित किया गया। साथ ही शहीद हुए सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 16 वर्ष पूर्व पाकिस्तान के नापाक इरादों को विफल करने वाले कारगिल के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


जिले के तरबगंज ऐली परसौली निवासी विजय सिंह जो कारगिल युद्ध के दौरान घायल हो गए थे, उन्हें सम्मानित किया गया। धर्मवीर आर्य, विपिन लोहिया, अनीता श्रीवास्तव, विजय बरुवार, विनोद आर्य, उमानाथ त्रिपाठी, जगन्नाथ बख्श यादव, सत्यप्रकाश आदि समाजसेवियों ने पूर्व सैनिक घर पर उसे अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस दौरान समाज सेवियों ने पूर्व सैनिक को मिठाई खिलाकर उसके जीवनयापन के लिए मिलने वाली सभी सुविधाओं को दिलाने के लिए संघर्ष करने का आश्वासन भी दिया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ के बैनर तले सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में भी बैठक हुई, जहां सैनिकों ने अन्य लोगों को युद्ध का मंजर सुनाकर अपनी यादें ताजा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष शिवकुुमार दूबे ने 26 जुलाई 1999 को अदम्य साहस का परिचय देने वाले पूर्व सैनिकों की वीरता पर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed