फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The TET examination in 3699

3699 ने दी टीईटी परीक्षा

Tue, 02 Feb 2016 11:18 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The TET examination in 3699
जिले के चार केंद्रों पर मंगलवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में 3699 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। 230 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। प्रथम पाली में जूनियर हाईस्कूल स्तर व दूसरी पाली में प्राथमिक स्कूल स्तर की परीक्षा कराई गई। एग्जाम कराने के लिए प्रशासन दिनभर सतर्क रहा। डीएम प्रीति शुक्ला ने टीईटी के मद्देनजर मंगलवार को तहसील दिवस व शीतकालीन भ्रमण भी रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


टीईटी के नोडल अफसर डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिले में एमएलके महाविद्यालय, एमपीपी इंटर कॉलेज, भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कालेज व सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


प्रथम पाली में इन सभी केंद्रों पर 114 और दूसरी पाली में 116 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में एक ही पाली में और अन्य केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम पाली में जूनियर हाईस्कूल स्तर और दूसरी पाली में प्राथमिक स्कूल स्तर के 3929 के सापेक्ष 3699 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए।

डीएवी इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य हरिप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में शिक्षक मोहम्मद हसन कुरैशी, भवन लाल, आकांक्षा शुक्ला व रश्मि सिंह का सचल दस्ता लगातार भ्रमणशील रहा।


डीएम के निर्देश पर नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से एग्जाम कराने के लिए एडीएम शिवपूजन, सदर तहसीलदार रामप्यारे व नायब तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा सहित कई अफसर परीक्षा केंद्रों की निगरानी में दिनभर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed