फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The sum insured for 400 farmers dependent worried

बीमा राशि के लिए भटक रहे 400 कृषकों के आश्रित

Mon, 02 Nov 2015 12:13 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
शासन की ओर से किसान दुर्घटना बीमा योजना चलाई जा रही है। इसमें किसी भी किसान जिसके नाम भूमि दर्ज है, उसकी दुर्घटना में मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये बीमा की राशि देने का प्रावधान है। बीमे की रकम पांच लाख की प्रीमियम सरकार भरती है। किसान की दुर्घटना में मृत्यु पर मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा बीमे की राशि मृतक आश्रित के बैंक खाते में भेजी जाती है। जिले में 428 किसानों की मृत्यु दुर्घटनाओं में हो चुकी है।
विज्ञापन


इनके परिवारीजनों द्वारा बीमे की रकम के लिए आवेदन किया गया है। इसमें से 20 लोगों को ही बीमे का भुगतान  मिल पाया है। 408 लोगों को अभी तक राशि नहीं मिल सकी है। विभागीय अधिकारी बजट की कमी बता रहे हैं।
विज्ञापन


मौत के कारण
किसी भी किसान की मौत आग लगने से, बिजली गिरने से, करंट लगने से, सांप काटने से, जीवजंतु काटने या मारने से, नदी, तालाब व पोखरों में डूबने से, मकान गिरने से, वाहन दुर्घटना, डकैती, दंगा, मारपीट व आतंकवाद की घटना से हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान के दावे के नियम
दुर्घटना के कारण मृत्यु व शारीरिक क्षति की स्थिति     देय राशि प्रतिशत       राशि
मृत्यु व पूर्ण शारीरिक अक्षमता                        100 प्रतिशत              5 लाख
दोनों हाथ, दोनों पैर, दोनों आंख की क्षति             100 प्रतिशत             5 लाख
एक हाथ या एक पैर या एक आंख की क्षति          50 प्रतिशत              2.5 लाख
स्थायी अपंगता (50 प्रतिशत से अधिक)               50 प्रतिशत             2.5 लाख
स्थायी अपंगता  (25 प्रतिशत से अधिक)              25 प्रतिशत            1.25 लाख

क्या करें किसान के आश्रित
किसी कृषक की मृत्यु होने पर उस किसान के आश्रित की ओर से चार माह के भीतर बीमे की रकम के लिए दावा करना होता है। यह दावा उप जिलाधिकारी के यहां किया जाता है। अगर उक्त अवधि से अधिक समय बीत जाता है तो विलंब को क्षमा करने का अधिकार जिलाधिकारी से परमीशन लेनी होती है। आवेदन के समय आश्रित को मृत्यु प्रमाण पत्र, दुर्घटना का कारण, डॉक्टर की रिपोर्ट, बैंक पासबुक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, खतौनी की नकल देनी होती है।


सभी किसानों के आश्रितों की पत्रावलियों का अवलोकन व सत्यापन करा लिया गया है। इसके लिए शासन से बजट की मांग की गई है। बजट मिलने पर जिन आवेदकों की सारी कार्रवाई पूरी है, उन्हें भुगतान कर दिया जाएगा।
-त्रिलोकी सिंह, अपर जिलाधिकारी गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed