फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The second phase of panchayat elections held today

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव का मतदान आज

Tue, 13 Oct 2015 12:02 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को होगा। तुलसीपुर तथा हरैया सतघरवा ब्लॉक की जिला पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए कुल तीन लाख 80 हजार 457 वोटर मतदान करेंगे। सोमवार को इन ब्लॉकों के कुल 531 पोलिंग बूथों पर प्रशासन ने मतदान कर्मियों को पहुंचा दिया है। 79 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन


डीएम प्रीति शुक्ला ने खुद दोनों ब्लॉकों का दौरा कर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। पहले चरण में हुई बूथ कैप्चरिंग की घटना को देखते हुए दूसरे चरण में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को हरैया सतघरवा ब्लॉक मुख्यालय के शिवपुरा बाजार स्थित इंटर कॉलेज से 255 पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया।

134 क्षेत्र पंचायत के लिए कुल 775 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों तक पहुंच गई है। इस ब्लॉक में कुल एक लाख 91 हजार 410 मतदाता बीडीसी तथा जिला पंचायत सदस्यों की हार-जीत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसीपुर ब्लॉक की पोलिंग पार्टियों को मंडी समिति तुलसीपुर परिसर से बूथों पर रवाना किया गया। ब्लॉक की कुल 136 बीडीसी क्षेत्रों में कुुल 885 प्रत्याशी मैदान में हैं।

ब्लॉक में कुल 276 पोलिंग बूथों पर पार्टियां भेजी गई हैं। दोनों ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य की 11 सीटों पर 187 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे है।

तुलसीपुर ब्लॉक में चुनाव की देखरेख के लिए दो जोनल व 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। मतदाताओं के लिए चुनाव के समय 17 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

पहले चरण के चुनाव में हुई हिंसा को देखते हुए पुलिस ने दूसरे चरण में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं। डीएम प्रीति शुक्ला व एसपी वीडी शुक्ला ने बताया कि मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने वालों की अब खैर नहीं।


उन्हें मौके पर ही निपटा देने का निर्देश दिया गया है। बूथों पर सशस्त्र सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed