{"_id":"b9df70af59aa9275c33f5416dd019a4a","slug":"the-second-phase-of-panchayat-election-campaign-ends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के पंचायत चुनाव का प्रचार थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के पंचायत चुनाव का प्रचार थमा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण के पंचायत चुनाव का प्रचार रविवार की शाम पांच बजे थम गया है। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 16 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 410 पदों के निर्वाचन के लिए सोमवार को अलग-अलग ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सदर तहसील क्षेत्र में दोनो पदों पर दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर को मतदान होना है।
दूसरे चरण में झंझरी, पंडरीकृपाल, इटियाथोक, मुजेहना व रुपईडीह ब्लॉक में अलग-अलग जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए कुल 169 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। जबकि इन्हीं ब्लॉकों के अलग-अलग क्षेत्र से 410 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2930 उम्मीदवार दो-दो हाथ करने के लिए चुनाव मैदान में हैं।
13 अक्टूबर को 1207 पोलिंग बूथों पर मतदान होना है। मतदान सुबह सात से शुरू होकर शाम पांच बजे बंद होगा। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक दूसरे चरण में जिले के पांच ब्लॉकों में जोर आजमाइश में लगे उम्मीदवारों के बीच रविवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने अधिग्रहीत किए वाहनों को पोलिंग पार्टियां के रवानगी स्थलों पर भेजना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने सभी ब्लॉकों के आरओ को निर्देश दिया है कि वे मतदान कर्मियों को सुबह से ही बैलेट बॉक्स व अन्य चुनाव सामग्री मुहैया कराना शुरू कर दें।
इनसेट
यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
ब्लॉक रवानगी स्थल
झंझरी जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज गोंडा
पंडरी कृपाल गांधी रेलवे इंटर कॉलेज गोंडा
रुपईडीह गांधी आदर्श इंटर कॉलेज गोंडा
मुजेहना हरिभान दत्त सिंह इंटर कॉलेज गोंडा
इटियाथोक जनता इंटर कॉलेज गोंडा
इनसेट
क्षेत्र व प्रत्याशियों की स्थिति
कुल जिला पंचायत सदस्य सीट 16
कुल जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार 167
कुल क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट 410
कुल क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी - 2930
इनसेट
दूसरे चरण के चुनाव में खास
* दूसरे चरण में आने वाली कुल ग्राम पंचायतें 341
* कुल मतदान केंद्र 424
* कुल मतदान बूथ- 1206
* कुल 9 जोन के जोनल मजिस्ट्रेट 9
* कुल 79 सेक्टर के सेक्टर मजिस्ट्रेेट 79
* कुल अति संवेदनशील प्लस बूथ 58
* कुल सुपर जोनल मजिस्ट्रेेट 5