{"_id":"c6346c022f85352eaefc7e82aeb7e9eb","slug":"the-rain-got-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं व बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं व बारिश ने दी राहत
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवाओं के बीच पड़ रही रिमझिम फुहारों ने शनिवार को लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत दी है। बारिश का यह सिलसिला देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रहा। अच्छी बारिश व बदले मौसम से किसान खुश नजर आए। किसान खेतों में धान की रोपाई करने में जुट गये हैं।
विज्ञापन
कई दिनों से तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। शनिवार सुबह से तेज पुरवाई के बीच आसमान में घुमड़े काले बादलों ने खूब अठखेलियां की। दिन भर रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। ठंडी हवा व बारिश के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
दिन भर में हुई अच्छी बारिश से किसान भी खुश नजर आए। गन्ने के खेत में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग के साथ-साथ किसानों ने धान की रोपाई भी तेज कर दी है। किसान मेहताब खां, राम उजागर वर्मा, शिव बक्स मौर्या एवं कृष्ण गोपाल सिंह आदि ने बताया कि मौसम को देखते हुए इस साल अच्छी खेती की उम्मीद है।
विज्ञापन