फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The processions for the 7th and 8th of Muharram will be taken out today

Gonda News: सातवीं और आठवीं मुहर्रम का जुलूस आज निकलेगा

Tue, 23 Jun 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The processions for the 7th and 8th of Muharram will be taken out today
कटरा बाजार। जुलूस मार्ग को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि कुछ ही देर में मामले का हल निकल आया और मुहर्रम कमेटी ने सातवीं और आठवीं मुहर्रम का जुलूस बुधवार को निकालने का निर्णय लिया है। प्रशासन और कमेटी पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद यह सहमति बनी।
विज्ञापन

नगर पंचायत कटरा बाजार में जेठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान सातवीं मुहर्रम का जुलूस निकालने के लिए टेंट हटाने की बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को तितर-बितर करके शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई, जिसमें आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया।
विज्ञापन


एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि समय अधिक हो जाने के कारण मुहर्रम कमेटी ने सातवीं और आठवीं मुहर्रम के जुलूस बुधवार को निकालने का निर्णय लिया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed