फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The prisoner escaped from the court gate, shot in the encounter

कचहरी गेट से बंदी फरार, मुठभेड़ में लगी गोली

Thu, 07 Jul 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The prisoner escaped from the court gate, shot in the encounter
गोंडा। दीवानी कचहरी में गुरुवार को पेशी पर आया एक बंदी बाहर निकलते ही पानी पीने के बहाने सिपाही को चकमा देकर पहले से खड़े बाइक सवार साथी संग भाग गया। बंदी के फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सभी थाना प्रभारियों को वायरलेस पर संदेश प्रसारित कर चेकिंग करने के साथ ही जिले की सीमाएं सील करके बंदी की तलाश करने के निर्देश दिए गये हैं। मामले में नगर कोतवाली में बंदी को पेशी पर ले जाने वाले सिपाही ने रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ घंटे बाद एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में सिपाही को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, रात नौ बजे मनकापुर पुलिस व एसओजी ने मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास श्यामू की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लगने से श्यामू घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2019 में गायत्री पुरम तिराहे पर तीन युवकों की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई थी। मामले में श्यामू कोरी निवासी निहाल पुरवा, गायत्री पुरम समेत छह आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने श्यामू समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके जेल भेज दिया था। तभी से श्यामू कोरी जिला कारागार में निरुद्ध है। गुरुवार को जेल के अन्य बंदियों के साथ श्यामू को पुलिस की सुरक्षा में दीवानी कचहरी में पेशी पर लाया गया था।
कचहरी परिसर के सदर हवालात में रखने के बाद सिपाही इंद्रपाल सिंह की अभिरक्षा में उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया। पेशी के बाद वह दीवानी न्यायालय के गेट नंबर तीन से बाहर निकला। पानी पीने के बहाने सिपाही को चकमा बंदी श्यामू गेट के बाहर पहले से खड़े बाइक सवार साथी के साथ लखनऊ रोड पर बालपुर की ओर भाग गया।
सिपाही इंद्रपाल सिंह ने पुलिस अधिकारियों को बंदी के फरार होने की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। मामले में सिपाही इंद्रपाल सिंह ने नगर कोतवाली में बंदी श्यामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने सभी थाना प्रभारियों को जिले की सीमा सील करके चेकिंग के निर्देश दिए है। पुलिस की कई टीमें फरार बंदी की तलाश में जुटी हैं।
तलाश में जुटी एसओजी व मनकापुर पुलिस ने रात नौ बजे मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास श्यामू की घेराबंदी की तो उसने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से श्यामू घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एएसपी शिवराज ने बताया कि कचहरी गेट से भागने के कुछ दूर बाद ही श्यामू के साथी ने उसे टेंपा में बैठा दिया था। इससे वह मनकापुर पहुंचा था। जहां मुठभेड़ में उसे दबोच लिया गया। श्यामू के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। फरार होने में श्यामू की मदद करने वाले उसके साथी की तलाश की जा रही है। एएसपी ने बताया कि श्यामू को पेशी पर लेकर गये सिपाही इंद्रपाल को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed