फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The playing field was filled with the stamina of the young

नौनिहालों के दमखम से खिलखिलाया प्रगति खेल मैदान

Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The playing field was filled with the stamina of the young
गोंडा। ब्लॉक क्षेत्र के प्रगति खेल मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें ब्लॉक के 11 न्याय पंचायत के जूनियर व प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह व विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी जय प्रताप सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल रहे। क्षेत्रीय विधायक ने खेल मशाल को प्रज्वलित कर शांती का प्रतीक कबूतर उड़ाते हुए क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होने कहा कि एक पिता अपने चार से पांच वर्ष के बच्चो को शिक्षक को सुपुर्द करता है, शिक्षक उस बच्चे को शिक्षा एवं खेलों में पारंगत कर एक स्वस्थ्य प्रतियोगी के रूप में समाज मे रखता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी जय प्रताप सिंह ने कहा कि खेल से बच्चों सर्वागीण विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बच्चे यहां से निकल कर देश का नाम रोशन करेंगे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल ने कहा कि खेलों से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। ऐसी प्रतियोगिताओं के लिए ब्लॉक स्तर पर जो संभव होगा उसे मेरे स्तर पर अवश्य किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि कोरोना काल के बाद पहली ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पांच सौ बच्चे प्रतिभाग कर रहे है। कार्यक्रम का संचालन कवि व शिक्षक रंजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर शरद कुमार शुक्ल, रवि तिवारी, व्यायाम शिक्षक संजय कुमार, साकेत मिश्र, मो.सऊद, रामकृष्ण मिश्र, अरुण तिवारी,प्रभाकर, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, शिखा त्यागी, अंकिता आदि रहे।
बभनजोत ब्लाक में खेल प्रतियोगिता में छात्रों का उत्साह कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चों में खेल की भावना का विकास होने से ही समाज सशक्त होगा। वहीं गौरा विधायक प्रतिनिधि नीरज वर्मा ने कहा कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन अहम होता है। बच्चों में अनुशासन, संस्कार अच्छे माहौल की देन है।
जिम्मेदार व कर्तव्यनिष्ठ अभिभावक व गुरूजन बच्चों की प्रतिभाओं को संजीवनी देते हैं। ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारू प्रथम विकास खंड छपिया के प्रांगण में प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय माड़ा के बालक करन द्वितीय स्थान, प्राथमिक विद्यालय मसकनवा से शिवम तृतीय स्थान, कंपोजिट विद्यालय गौरा बौहान अमित को प्राप्त हुआ।
बालिका वर्ग 200 मीटर में प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनगर की मनीषा को प्रथम, प्राथमिक विद्यालय चारू प्रथम से काजल चौहान को द्वितीय, प्राथमिक छपिया प्रथम अंशिका गुप्ता को तृतीय स्थान। 500 मीटर दौड प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय परसा दूला के वृजेश ने प्रथम, कुसुम्ही से निहाल यादव को द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय अगौढ़ी से बृजमोहन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

100 मीटर जूनियर संवर्ग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलहरी के मंगेश को प्रथम एवम् द्वितीय स्थान रघुनंदन तथा तृतीय स्थान अगौटी से संतोष कुमार को प्राप्त हुआ। 200 मीटर में गौरा बौहान के नीरज को प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारू से सूरज को द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगौढ़ी से मनोज कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालयों का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed