फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The performance of trainee teachers in collectorate

प्रशिक्षु शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Mon, 09 Nov 2015 11:59 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
मौलिक नियुक्ति पत्र के लिए पहले चरण के 835 प्रशिक्षु शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए दफ्तर से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक प्रदर्शन किया। वहां डीएम ने समझा-बुझाकर प्रशिक्षु शिक्षकों को शांत कराया।
विज्ञापन


सोमवार को बीएसए दफ्तर में मौलिक नियुक्ति पत्र लेने के लिए प्रशिक्षु शिक्षक जुट गए। मगर नियुक्ति पत्र वितरण शुरू नहीं होने पर प्रशिक्षु शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


हरेंद्र प्रसाद यादव, उमाशंकर गुप्त, संजय, विनोद पांडेय सहित सैकड़ों प्रशिक्षु शिक्षकों की भीड़ बीएसए दफ्तर से कलेक्ट्रेट पहुंच गई। प्रशिक्षु शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम शिवपूजन से मुलाकात करके तत्काल नियुक्ति पत्र बंटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एडीएम ने बीएसए जय सिंह से फोन पर वार्ता कर नियुक्ति पत्र वितरण के बारे में जानकारी की। बीएसए ने एडीएम को दीपावली की छुट्टी के बाद नियुक्ति वितरण की बात बताई।

बीएसए के आश्वासन से प्रशिक्षु शिक्षक संतुष्ट नहीं हुए और दफ्तर से बाहर निकलकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु शिक्षकों ने कहा कि समय से मौलिक नियुक्ति पत्र न देकर सचिव बेसिक शिक्षा इलाहाबाद के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है।

प्रशिक्षु शिक्षकों को एडीएम ने समझाने की कोशिश की। इसके बाद डीएम प्रीति शुक्ला ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशिक्षु शिक्षकों से वार्ता की। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों को 10 नवंबर को नियुक्ति पत्र वितरित कराने का भरोसा दिलाया तब जाकर मामला शांत हुआ।


प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट में धर्मेंद्र कुमार, ओमेंद्र प्रताप सिंह, कीर्ति अस्थाना, प्रभा पांडेय, बबिता, नीलू शुक्ला, शीलू शुक्ला, सोनिया, ममता सहित 835 प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed