{"_id":"1b16d0e88062bd88214bb82861641c82","slug":"the-people-show-enthusiasm-in-train-moving-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन संचालन को लेकर लोगों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन संचालन को लेकर लोगों में दिखा उत्साह
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 21 माह बाद रेल सुविधा मिलने के प्रति रविवार को स्थानीय लोगों में भारी उत्साह दिखा। केंद्रीय रेलमंत्री के स्वागत के लिए भाजपाइयों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी भारी संख्या में जुटे रहे। रेलमंत्री की विशेष ट्रेन निर्धारित समय से करीब 20 मिनट लेट बलरामपुर स्टेशन पर पहुंची।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जगह कम होने के कारण लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। रेलमंत्री को सुनने के लिए लोग बड़ी मुस्तैदी से जुटे रहे। आरपीएफ तथा पुलिस को कार्यक्रम संपन्न कराने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मस्थली बलरामपुर से सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभू को दोपहर 1.20 बजे बलरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचना था।
विज्ञापन
रेलमंत्री के स्वागत में स्थानीय भाजपाइयों के साथ-साथ भारी संख्या में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे। रेलमंत्री की विशेष ट्रेन करीब 20 मिनट लेट पहुंची।
रेलमंत्री के पहुंचते ही लोगों ने अटल बिहारी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद व सुरेश प्रभु-मनोज सिन्हा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
ट्रेन से उतरने के बाद रेलमंत्री व उनके सहयोगी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय सांसद दद्दन मिश्र, बहराइच सांसद सावित्री बाई फूले व अन्य नेताओं के उद्बोधन के बाद रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने रेल सुविधाओं व दायित्वों पर विशेष प्रकाश डालते हुए सुशासन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समाप्त होते ही रेलमंत्री अपनी विशेष ट्रेन से बढ़नी के लिए रवाना हो गए।
मंच पर कुर्सी रिजर्व होने के बावजूद सदर विधायक जगराम पासवान का कार्यक्रम में न पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। लोगों में ट्रेन से संबंधित मिलने वाली सौगातों के बारे में जानने की काफी उत्सुकता दिख रही थी।