{"_id":"c9cad262c1610e823a8a067c8dc717b4","slug":"the-people-aware-to-the-mini-marathon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन से किया लोगों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन से किया लोगों को जागरूक
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने व लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को परिवहन विभाग ने मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें उत्कृष्ट स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत की।
अंबेडकर चौराहे से हाउसिंग कॉलोनी, विकास भवन, भट्ठा परेड होते हुए फोरविसगंज व कचहरी होते हुए पुरुष वर्ग की दौड़ में अजीत वर्मा, इंद्रभूषण, संजय शुक्ला और महिला वर्ग की दौड़ में अंशू तिवारी, दामिनी यादव, अंजली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिलाधिकारी ने स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने सड़क दुर्घटना में मारे गए अपने भाई स्व. धनंजय प्रताप सिंह की याद में विजेता को ट्रॉफी प्रदान किया।
विज्ञापन
इस दौरान एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, श्री गौतम अमित, भारती, बच्चन, अमरदीप, मामा, सभाजीत आदि मौजूद रहे।