{"_id":"61db1d2132a7606b794b4569","slug":"the-office-bearers-got-the-responsibility-in-the-meeting-gonda-news-lko612751489","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनावों का एलान होते ही भाजपा जिला स्तर की बैठक कर पदाधिकारियों को चुनाव जीतने के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने की।
बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के गुजरात प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संजय भाई पटेल रहे। बैठक में यह तय किया गया कि हमें इस माह के अंत तक जनपद की जनता से संपर्क करके संवाद स्थापित करना है।
उसके निमित्त महिलाओं के बीच संपर्क करने के लिए मंडल स्तर पर महिलाओं की टोली बनाने के साथ ही महिला टीम के नेतृत्व का काम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बीना राय राजभर को दिया गया।
विज्ञापन
पुरुष लाभार्थियों के संपर्क का कार्य जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह एवं महिला लाभार्थियों से संपर्क का कार्य क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा वंदना गुप्ता को दिया गया है। इसी प्रकार से पिछड़ों के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मंडल स्तर पर पिछड़ों की टोली बनाकर उनका नेतृत्व करने का कार्य पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य को दिया।
युवाओं के मध्य मंडल स्तर पर 200 युवाओं की टोली बनाकर के वर्चुअल के माध्यम से इनकी मीटिंग में करने एवं इनका नेतृत्व करने का कार्य युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता को दिया गया है। आगामी चुनाव के संदर्भ में मीडिया के साथ है साथ निर्वाचन से संबंधित कार्य एवं रैलियों के परमिशन एवं अन्य चुनाव संबंधी कार्यों के लिए जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनपद के सामाजिक क्षेत्रों में प्रमुख व्यक्तियों एवं संगठनों से संपर्क का कार्य जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल को दिया गया है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, महामंत्री जसवंत लाल सोनकर, ओपी मिश्रा, केके श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता रहे।