{"_id":"14654ef5fa750c2fa1c7b14084b2340d","slug":"the-newly-married-woman-burned-to-death-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए नवविवाहिता को जलाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए नवविवाहिता को जलाकर मार डाला
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम विश्नोहरपुर निवासी सुनील कुमार सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात उसकी बहन निशा सिंह (20) को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला है।
बताया जाता है कि उसने अपनी बहन निशा की शादी नवाबगंज के मोहल्ला सिरसा कॉलोनी निवासी अमित सिंह के साथ बीते मई माह में की थी। लेकिन कम दहेज लाने के लिए निशा को उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
सुनील का कहना है कि इस तरह की पहले कई बार निशा ने घर वालों से शिकायत भी की। आखिरकार निशा को उसके ससुराल वालों ने बीते दिन जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी निशा को फैजाबाद अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
वहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर बुधवार को तरबगंज के सीओ विजय आनन्द, तहसीलदार जगदीश सिंह ने घटना का जायजा लिया।
वहीं इस मामले में नवाबगंज के थानाध्यक्ष राम नगीना सिंह का कहना है कि तहरीर पर मृतका के पति अमित सिंह, ननद प्रिया सिंह व सास माया सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।