{"_id":"b8d7239cbfeb8820089326c168dc16cc","slug":"the-mind-tells-the-students-presentations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार से तीन दिवसीय युवा महोत्सव शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हर्षिता सिंह ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया।
युवा महोत्सव के प्रथम दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था भोगवाद सुखी जीवन में बाधक। पक्ष और विपक्ष में महाविद्यालय की छात्राओं ने सीमित समय में सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किए।
इसके अतिरिक्त पोस्टर, थाल सज्जा, केश सज्जा, रूप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता हुई। सम सामयिक विषयों पर आधारित इन प्रतियोगिताओं में जहां पृथ्वी की रक्षा को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से उकेरकर छात्राओं ने दर्शाया, वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में भी भारतीय संस्कृति व संस्कारों की भरपूर झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
समारोह के द्वितीय सत्र में प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्राओं के छह समूह बनाए गए थे। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रश्न मंच प्रतियोगिता में जो प्रश्न पूछे गए, वे उच्च श्रेणी के थे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के निदेशक महेंद्र सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित ज्ञापित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर युवा महोत्सव के आयोजन की परिकल्पना विद्यालय के संस्थापक बृजभूषण शरण सिंह द्वारा दी गई थी।
युवा महोत्सव पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्राचार्य आरबी सिंह, पवन कुमार, केके श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, आशा मिश्रा, डॉ. सीता श्रीवास्तव शामिल रहीं।